संवाददाता साबिर अली
लौरिया:- लौरिया पुलिस द्वारा अंचलाधिकारी लौरिया संजय कुमार सिन्हा के उपस्थिति में लौरिया नगर पंचायत के चंडाल चौक अवस्थित रामबली कुमार के अंडा पकौड़ी का दुकान सील किया गया। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने दी तथा उन्होंने बताया की रामबली कुमार के दुकान में देशी शराब मिला था जिसमें केस दर्ज किया गया था। वहीं इस दुकान को सील किया गया है।
वहीं लौरिया नगर पंचायत अवस्थित चंडाल चौक के दुकान शील की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल उपस्थित रहे।