संवाददाता: साबिर अली
लौरिया:- जदयू के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को विशुनपुरवा में हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा ने किया, तो वही कार्यक्रम का संचालन प्रखंड अध्यक्ष सह सिसवनिया पंचायत के मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने किया। इधर जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी में हमेशा अच्छे व विचारवान कार्यकर्ताओ की जरूरत होती है। यदि पार्टी में गलत विचाधारा के लोग आ जाएंगे तो समाज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अतएव हमसब हमेशा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अच्छे लोगों को रखने का काम करते रहेंगे। हमें हमेशा वैसे लोगों को जदयू में जोड़ने का काम करना है, जो निःस्वार्थ भाव से पार्टी को निखारने में काम आवे। जिलाध्यक्ष ने पार्टी कोष को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की, जिसमें उसी समय पार्टी के वरीय नेता व मुखिया कन्हैया कुशवाहा ने 10 हजार रुपये का चेक पार्टी कोष में दिया। इसके साथ ही दो अन्य सदस्यों ने भी 10 हजार का चेक दिया। मुख्य प्रवक्ता देवनारायण राम ने पंचायत अध्यक्षों से अपील की कि सभी अध्यक्ष अपने राजस्व गाँवों से 10 - 10 सदस्यों को जोड़ें। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर वरीय नेता असलम खां हक्की, विक्रम शर्मा, हिमांशु कुमार, नरेश ठाकुर, हरिशंकर ठाकुर, फुलबनो खातुन, सुमित कुमार, राजा मुखिया, श्रीकांत प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।