आरआरबी-एनटीपीसी रेलवे भर्ती परीक्षा को लेकर बवाल के बाद केंद्र सरकार ने छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। इसके बावजूद आज बिहार बंद का आयोजन किया गया है। मोतिहारी, पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा सहित बिहार के सभी बड़े शहरों में सुबह से ही जगह-जगह रास्तों को जाम कर दिया गया है। कहीं सड़कों पर टायर जलाए जा रहे हैं तो कहीं नारेबाजी की जा रही है। हालांकि, छात्रों के इस आंदोलन को अब विपक्ष ने लपक लिया है। सड़कों से छात्र नदारद हैं तो युवा कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, और लेफ्ट के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।
मोतिहारी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता ने मोदी-नीतीश के खिलाफ नारेबाजी की जा रही है। चांदमारी, गांधी चौक, मीना बाजार सहित कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता करते हुए आशीष कुमार ने कहा कि कैन संस्कार एवं बिहार सरकार सिर्फ और सिर्फ छात्र को बर्बाद करने में लगी हुई है जब करो ना में सारी सिस्टम बंद है तो फिर चुनाव कैसे हो रहे हैं चुनाव प्रचार प्रसार भी कैसे हो रहे हैं ना तो किसी नेता के ऊपर मास्क है ना ही किसी नेता ने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा है खास करके भाजपा अपने कई सोशल मीडिया पर देखे होंगे कि भाजपा के कई गणमान्य व्यक्ति बिना मास के प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष बिट्टू यादव ने बताया कि सरकार की गलत नीति अब हम छात्र नहीं सहेंगे इसका आंदोलन हम मिलकर करेंगे छात्र का एकता सरकार को भी मालूम नहीं है इस कोरोनावायरस कितने बच्चों का भविष्य अंधकार में पहले से ही जा चुका है फिर भी सरकार की नियति नहीं सुधर रही है आखिर क्यों सरकार क्या हुआ को बर्बाद करने में लगी हुई है इसी कड़ी में, चकिया में बंद कराया बाजार
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा को लेकर जिले में विभिन्न छात्र संगठनों के लोग सड़क पर उतरे और टायर जलाकर बाजार को बंद कराया। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। चकिया अनुमंडल में विपक्षी पार्टियों ने बंद का अपना समर्थन दिया है। एनएच बाजार सहित कई जगहों पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए।
इस आंदोलन में यूथ कांग्रेस के छात्र नेता सनी गुप्ता, रोहित कुमार सिंह, आमिर जावेद, रोशन कुमार, विकेश कुमार यादव, नीरज गुप्ता सहित कई बड़े नेता उपस्थित रहे
