संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | लौरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के नुनीयवा टोला लाकड़ गाँव निवासी बाढू चौधरी तथा दुसरा ब्यक्ति की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के रोआरी गाँव निवासी मुकेश चौधरी के रुप में हुई हैं। इस बावत लौरिया थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दो शराब कारोबारी चोरी छुपे शराब का कारोबार कर रहे हैं। सुचना के सत्यापन हेतु बुधवार को देर शाम में सिसई गाँव से लाकड़ नुनीयवा टोला गाँव जाने वाली मुख्य सड़क से एच एफ डिल्कस मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके मोटरसाइकिल के डिक्की से पलास्टिक में रखा दस लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया है। मोटरसाइकिल सहित दोनों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया तथा उत्पादन अधिनियम के तहत प्राथमीकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।