संवाददाता: साबिर अली
बगहा के नगर थाना स्थित गांधी नगर में एक युवक की मौत गोरखपुर गुरुवार की सुबह इलाज के क्रम में हो गई। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी शंकर साह के 22 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार रूप में हुई है। बताते चलें कि विगत 8 फरवरी को मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर युवक जख्मी हालत में मिला था। इसके बाद परिजन अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जैसे ही मौत की सूचना परिजनों को मिली परिजन आपा से बाहर हो गए और सड़क पर पहुंच गए, जहां गांधी नगर चौक के किनारे बैठ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजन दोषियों की को ढूंढने की मांग कर रहे हैं।
शाम को तैयार होकर घर से निकला था युवक
विगत 8 फरवरी को युवक अपने घर से तैयार होकर बगहा स्टेशन गया था। जहां पर एक सैलून में दाढ़ी बनवाया। उसके बाद से युवक का पता नहीं चला। परिजन पूरी रात युवक को ढूंढते रहे। अगले दिन परिजन गंभीर स्थिति में रेलवे लाइन के किनारे पड़ा मिला।
परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप
परिजनों ने बताया कि मामला 8 फरवरी का है। इसके लिए थाने में आवेदन दिया गया। परिजनों ने बताया कि युवक के साथ मारपीट की गई थी। इसमें उसकी आंख और सिर पर गहरा चोट आया था। परिजनों ने बताया कि इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। ना ही इस संबंध में कोई जांच किया गया। मामला बगहा चीनी मिल के पास का है। अगर चीनी मिल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाए तो मामले से पर्दा उठ जाएगा।