संवाददाता: साबिर अली
बगहा नगर थाना क्षेत्र के बड़ागांव नवका टोला से बच्चों के विवाद में तीन बच्चों को पिटाई करने का मामला सामने आया है। पीड़ित तीनों बच्चों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में हुआ। घटना मंगलवार की रात की है। अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. के बी एन सिंह ने बताया कि तीनों बच्चों का इलाज किया जा रहा है। तीनों की स्थिति चिंता से बाहर है। वहीं, इस पर नगर थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को पीटने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि घटना की सत्यता की जांच को लेकर स्थानीय चौकीदार को निर्देशित किया गया है। साथ ही पीड़ित बच्चों के परिजनों से इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
परिजनों की ओर से लिखित शिकायत की गई है। बड़गांव नवका टोला निवासी ओमप्रकाश सिंह के पुत्र अनिकेत सिंह 9 वर्ष, सनी सिंह 12 वर्ष, उनके चचेरे भाई भुवनेश्वर सिंह के पुत्र आदित्य सिंह 8 वर्ष गांव के कोचिंग संचालक भुनेश्वर तिवारी के यहां से पढ़ाई कर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही सिकंदर चौधरी के पुत्र से इन बच्चों का विवाद हो गया। जिसके बाद सिकंदर चौधरी व उनके पिता खेनरी चौधरी ने तीनों बच्चों की बांधकर पिटाई की गई। बच्चों के हो-हल्ला पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पीड़ित बच्चों के परिजनों को दी गई । जिसके बाद बच्चों के परिजन सिकंदर चौधरी के घर पहुंचकर बच्चों को मुक्त कराया एवं इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।