संवाददाता: साबिर अली
प चम्पारण जिला के बगहा अनुमंडल अंतर्गत बगहा दो प्रखंड के कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी जयराम चौरसिया ने आवास सहायकों एवं पर्यवेक्षक के साथ बैठक कर प्रखण्ड में चल रहे आवास योजनाओं की समीक्षा किये। बीडीओ ने आवास पर्यवेक्षक,कार्यपालक सहायक एवं आवास सहायकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए अविलम्ब निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि पूर्णता आवास योजना ग्रामीण में 982,प्रधानमंत्री आवास योजना में 1836 तथा आवास योजना के निबंधन 7860 हैं। सभी योजनाओं के कार्यो को 15 फरवरी तक पूर्ण कर लेना हैं साथ ही आवास कर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया की लापरवाही बरतने वाले पर आवास कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई की सुनिश्चित की जाएगी।मौके पर पर्यवेक्षक अभय बैठा, कार्यपालक सहायक श्याम कुमार,राजू कुमार,आवास सहायक आबिद हुसैन,गोरेलाल प्रसाद,विशाल,कुमार, आखिलेश कुमार,मन्तोष कुमार,विवेक कुमार,सावन कुमार फिरोज आलम,संदीप कुमार राघवेंद्र प्रसाद समेत सभी आवास सहायक मौजूद थे।