संवाददाता: साबिर अली
बिहार के बगहा में स्थित VTR में तस्करों की चहल कदमी बढ़ गई है। वन क्षेत्रों में हरे पेड़ों की अवैध कटाई कर तस्करी लगातार जारी है। इस पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने छापेमारी की। इस दौरान चार वन तस्कर को लकड़ियों के साथ गिरफ्तार किया गया। रविवार की सुबह मदनपुर वनक्षेत्र के वन कर्मियों की टीम ने गश्ती के दौरान वन कक्ष संख्या एम 18 के जंगल में छापेमारी कर तीन अदद शीशम गुल्ली के साथ चार वन तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नथुनी कुशवाहा, ओम प्रकाश यादव, नगीना राम, राजिंद्र राम लौकरिया थाना क्षेत्र के गोबरहिया गांव निवासी है।
कई जगह हो रही छापेमारी
आरोपी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मदनपुर वन क्षेत्र के प्रभारी क्षेत्र अधिकारी सह एसीएफ अमृता राज ने बताया कि वनरक्षक संतु कुमार के नेतृत्व में वन कर्मियों टीम वन संख्या एम 18 गस्ती कर रही थी। इस दौरान तस्करों के गिरोह द्वारा द्वारा पेड़ो को काटकर उसे गोली बनाकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे । जिसको वन कर्मियों ने देख वन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। वही स्थल से तीन अदद शीशम गुल्ली को जप्त किया गया ।
अन्य कई जगहों पर की जा रही है छापेमारी
वीटीआर के वन प्रमंडल दो के वन क्षेत्रों में वाल्मीकिनगर, हरनाटांड़, चिउटांहा, मदनपुर, गोनौली वन क्षेत्र के जंगलों में कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां रात तो रात दिन में भी किसी का पहुंच पाना आसान नहीं है। ऐसे इलाकों में तस्करों की चांदी कटती है। वन प्रेमियों की माने तो गंडक नदी के रास्ते से तस्कर लकड़ी को गंतव्य स्थल नेपाल, उत्तर प्रदेश व बगहा पहुंचाते हैं। मदनपुर वन क्षेत्र के जंगलों से वन तस्कर आसानी से पेड़ काट कर वाल्मीकिनगर रेलवे स्टेशन से विभिन्न साइकिल समेत संसाधनो में लोंडिग किया जाता है। इसके बाद बगहा और उत्तर प्रदेश के खड्डा, सिसवा व गोरखपुर तक के निर्धारित स्थलों पर इन सागवान, शीशम सखुआ आदि किमती लकड़ियों को पहुंचाई जाती है। यह कार्य शाम के अंधेरे से लेकर सुबह के उजाले तक चलता है।