संवाददाता: साबिर अली
बगहा पुलिस जिला के भितहा थाना में शराब तस्करी के मामले में दो व्यक्ति को जेल भेजा गया। वहीं तस्करी के लिए प्रयोग किए गए एक वाहन स्विफ्ट डिजायर को भी पुलिस ने जब्त किया। हालांकि तस्करी का मामला मात्र 2 बोतल शराब यानी 680ml का है। दो बोतल की शराब ने 2 लोगों को जेल के अंदर पहुंचा दिया।
आरोपी संजीत कुशवाह पिता धुरेन्द्र कुशवाह ग्राम गुवालिया टोला देवीपुर और रामु कुमार सिंह पिता विन्देश्वरी सिंह ग्राम विजयपुर दक्षिण पट्टी दोनो थाना तुर्कपट्टी जिला कुशीनगर के निवासी हैं।
यूपी से बिहार आ रहे थे बरात
गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि गांव से भितहा के लिए बारात आ रही थी। उसी बारात में शामिल होने के लिए आ रहे थे। दोनों ने बरात में इंजॉय करने के ख्याल से शराब की 2 बोतलें रख ली थी। लेकिन बरात में पहुंचने से पहले दोनों जेल पहुंच गए।
जांच के दौरान कार में मिली 2 बोतल शराब
भितहा थाना प्रभारी शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि शाम में समकालीन अभियान के तहत छापेमारी के क्रम के उत्पाद चेक पोस्ट विनही पर उत्तर प्रदेश से बिहार आ रही एक गाड़ी को रोका। चेकिंग के दौरान 180 ml का एक बोतल तथा 500 ml का एक बोतल कुल मात्रा 680ml शराब मिली। इसके बाद कार सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।