संवाददाता: साबिर अली
बगहा में एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। बगहा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड-28 की यह घटना है, जहां संजय कुमार के घर के पीछे से अजगर को पकड़ा गया है। करीब 20 फीट लंबा अजगर मिलने के बाद नगर के लोगों में डर का माहौल है । पिछले कई दिनों से मुर्गा-मुर्गी और बकरी के बच्चे को निगल रहा था। इससे इलाके से ये गायब होने लगे थे।
वन विभाग को सौंपा गया
अजगर को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग के लोगों को दी गई। वन विभाग की टीम को आने में देर हो गयी। कुछ लोगों ने काफी मशक्कत और सावधानी बरतते हुए अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद वन विभाग को सौंप दिया । घर के मालिक संजय बताते हैं कि इलाके में कई बार मुर्गे-मुर्गियां और बकरियां गायब हो थी । इसे लेकर सभी लोग परेशान थे। रहस्यमयी ढंग से मुर्गी मुर्गी और बकरी के बच्चे गायब हो जा रहे थे।
लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ था। घर मालिक के मुताबकि अजगर ही इन्हें अपना निवाला बना लिया करता था। हालांकि, अजगर ने अब तक किसी इंसान को किसी प्रकार को क्षति नहीं पहुंयाया है। अब इसके पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
गंडक नदी के रास्ते आया होगा अजगर
नगर से सटे गंडक नदी बहती है, जो वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से होकर आती है। बरसात के दिनों में इस नदी में बहुत सारे जानवर बह कर चले जाते हैं। इसी दौरान अजगर भी आ गया होगा। यहां पर अपना ठिकाना बना लिया था। सबसे पहले बच्चों ने अजगर को देखा। पहले बच्चों ने इसे लकड़ी का समझा, लेकिन सुगबुगाहट के बाद बच्चे शोर मचाने लगे। इसके बाद आसपास के बड़े लोग एकत्रित हुए। घंटों मशक्कत करने के बाद आखिरकार अजगर को लोगों ने पकड़ लिया।