संवाददाता: साबिर अली
दो सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सड़क की सफाई कराया गया। ग्रामीणों को जलजमाव से मिली मुक्ति।
लौरिया | लौरिया प्रखंड के सिकटा देवराज गांव में कीचड़मय सड़क का ग्रामीण व सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर अनीसुर रहमान एवं रहमानी साहेब उर्फ सोनु ने अपने आर्थिक सहयोग से सफाई कराया। जिससे लोगों को सड़क पर जलजमाव व कीचड़मय सड़क से मुक्ति मिली।
बता दें की सिकटा देवराज गांव के मुख्य सड़क पर हमेशा जलजमाव लगा रहता था। जिससे आये दिन राहगीर कीचड़ में गिरकर चोटील हो जाते थे।दोनों ने अपने निजी सहयोग से सड़क की सफाई कराकर तथा उबड़-खाबड़ सड़क को बराबर कराकर मुख्य मार्ग को आवागमन के लिए सर्व सुलभ बनाया।
ग्रामीण अनीसुर रहमान तथा रहमानी साहेब उर्फ सोनु के इस तरह के सराहनीय कार्य के लिए गांव में उनकी सामाजिक कार्य के प्रति आम लोगो ने आभार व्यक्त किया है।