संवाददाता: साबिर अली
पुलिस ने कहा की मामले में वैज्ञानिक पद्धति से की जा रही है शीध्र ही मामले का पटाक्षेप किया जायेगा।
गृह स्वामी सुनिल जयसवाल ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी।
व्यवसायी संघ के रंजीत जयसवाल व सुबोध कुमार ने प्रशासन से अविलंब दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
...पुलिस गस्ती पर लगा सवालिया निशान,थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर करीब आठ बजे रात्रि को हुआ भीषण चोरी।
.....लौरिया के कपड़ा ब्यवसाई सुनिल कुमार के घर ताला तोड़कर लाखो की हुई चोरी। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रहीं हैं। वही सुनील कुमार कपड़े ब्यवसाई का घर लौरिया थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस गस्ती पर लगा सवालिया निशान। कपड़ा ब्यवसाई सुनील कुमार ने अपने दिए आवेदन में बताया की कि मेरे पैतृक घर लगड़ी में शादी समारोह था, उसी शादी समारोह में लौरिया घर जो थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है,उसी घर से 7 बजे के करीब सपरिवार शादी समारोह में शामिल होने चले गए। करीब 8 बजे के आस पास अज्ञात चोरों द्वारा भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। सुनील कुमार कपड़ा ब्यवसाई ने बताया कि घर मे चोरी की घटना की सूचना हमारे घर मे किरायेदार लोग जो लौरिया चीनी मिल में काम करते हैं उन्ही लोगो के माध्यम से दिया गया।, जब वे लोग चीनी मिल से ड्यूटी कर वापस आये तो देखा कि घर के मेन गेट का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। किरायेदार ने फोन पर मुझे सूचित किया। जब हम लोग वापस आये जब ऊपर छत पर गए तो देखा मेन दरवाजे के ताला टूटा हुआ है। घर में रखे अलमारी का लॉकर तोड़ करीब आठ लाख की कीमत का सोना व चांदी की जेवर चोरी हुई है, जबकि नकदी डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। एफआईआर दर्ज कर जल्द ही लूटकांड के अभियुक्तों को चिन्हित कर छापेमारी की जाएगी।