सुगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च:बुधवार को नगर स्थित आगामी सांसद खेल स्पर्धा महाकुंभ-2022 प्रखण्ड के महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम धनही महादेव टोला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पश्चिमी चम्पारण लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद डॉ संजय जायसवाल ने अब तक की तैयारियों को लेकर अवलोकन किया,तैयारियाँ जोरों पर है।इसी क्रम में सुगौली स्टेडियम के विधि व्यवस्था के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित कर शीघ्रता से अंतिम रूप देने का आग्रह किये।मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सह सांसद खेल स्पर्धा प्रभारी प्रदीप सर्राफ,डॉ अमिताभ चौधरी,कृषि पदाधिकारी सिद्धनाथ राय,प्रखंड जेई मनोज कुमार ,प्रखंड बीआरपी भोला प्रसाद,विनोद चौधरी,गोल्डी जायसवाल,मंडल अध्यक्ष संजय पांडे,अंकुर चौधरी,वार्ड आयुक्त नेसार अहमद,युवा मोर्चा अध्यक्ष सुबोध चौधरी, रुस्तम आलम,मनु पाण्डेय,राजा सिंह,डॉ पवन सहनी,रामनारायण सहनी,अजय सहनी,नारायण प्रसाद,शंकर पांडे,दिलीप पासवान,मनीष सिंह,प्रियांशु सर्राफ इत्यादि लोग उपस्थित थे।