सुगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च: जिला स्तरिय जाँच टीम द्वारा परियोजना अंतर्गत केंद्रो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे 2 केंद्रो का निरीक्षण सुगौली तथा 2 केंद्रो का निरीक्षण रामगढ़वा परियोजना मे की गयी जाँच दल मे शामिल ज़िला समन्वयक अमृता रंजन श्रीवास्तव DTO-ON Care इंडिया सुरय्या खान प्रखंड समन्वयक कामरान आलम तथा राहुल कुमार थे।इस बाबत जिला स्तरिय टीम द्वारा बताया गया की केंद्रो का सघन निरीक्षण की जा रही जिसमे केंद्र का नियमित संचालन टीकाकरण तथा केंद्रो पर दी जाने वाली सभी तरह के लाभ का आंकलन किया गया,टीम द्वारा पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन पर आवश्यक निर्देश दिया गया साथ ही ग्रोथ मॉनिटरिंग और पोषण ट्रैकर से संबंधित समस्याओं का निदान की गयी।