सुगौली: संवाददाता
सूगौली,पू.च: स्थानीय थाना परिसर में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में थाना परिसर में जनता दरवार का आयोजन किया गया।जिसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए लोगों की समस्याएं सुनी गई। समस्याओं को ध्यान से सुना गया और त्वरित करवाई करने की बात कही गई।इस दौरान मारपीट सहित अन्य मामले को लेकर 11 फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे थे।जहां डीएसपी ने मामले का अवलोकन कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।मौके पर सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का अब आन द स्पाट निदान किया जाएगा।इसके लिए प्रत्येक बुधवार को थाना दिवस मनाया जाएगा।इसमें डीएसपी तक के अधिकारी मौजूद रहेंगे और जनता की शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक बुधवार को वे भी किसी न किसी थाने पर स्वयं पहुंच जनता की समस्याओं को ऑन द स्पॉट निष्पादन करने में सहयोगी बनेंगे।डीएसपी श्री गुप्ता ने कहा कि अब शराब के धंधे में लिप्त लोग किसी भी रूप में बच नहीं सकेंगे।शराब के धंधेबाजों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार छापेमारी की जा रही है।ताकि शराब निर्माण को पूर्ण रूप से बंद करें।वहीं शराब के धंधेबाज व बदमाशों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। थानों में लैंड लाइन को फिर से चालू कराने की हिदायत दी गई तथा इसके नंबर की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है।मौके पर थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल,एसआई राम गुलाब यादव,चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता,नुरुलहोदा कुरैशी सहित अन्य मौजूद थे।