*✍️TR NEWS* दरभंगा में भू माफियाओं के द्वारा पूरे परिवार को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कांड से जुड़े 8 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. अभी तक 13 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई, जिसमें से 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दरभंगा के प्रभारी वरीय पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद ने यह जानकारी दी.पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जो कि उक्त घटना का साक्ष्य है. फुटेज जांच के क्रम में घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिली है और आगजनी के संबंध में भी अहम प्रमाण मिले हैं. घटना में संलिप्त कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है इससे पहले शनिवार को मामले की जांच के क्रम में शनिवार को मुजफ्फरपुर एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर जाकर सैंपल इकट्ठा किया और जांच के लिए भेजा था. एफएसएल के अधिकारियों ने सैंपल के रूप में घटनास्थल से बुलडोजर के द्वारा ढहाए गए मकान के टुकड़े, जले हुए कपड़े इकट्ठा कर आगे जांच के लिए भेजा है.
