संवाददाता: साबिर अली
इनरवा गांव में मस्जिद के पास रविवार की शाम को इनरवा गांव में एक ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर को पलटा दिया। सड़क किनारे आग ताप रहे सेराजुल अंसारी, नेसार अंसारी ने ट्रैक्टर को पलटते देख किसी तरह जान बचाकर भाग निकले लेकिन आग ताप रहे मोजमिल मियां ट्रैक्टर के चपेट में आ गये। जिससे वे काफी गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ सड़क पर उमड़ पड़ी और अफरा तफरी मच गई चालक को पकड़ कर अपने कब्जे में कर जमकर उसकी पिटाई कर दी ।लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की हालत देखकर पता चला की उसने शराब पी रखी है। वही सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की और उसके बाद सबको समझाया और मामले को शांत किया
और उसके बाद ट्रैक्टर चालक को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।