संवाददाता वीसी साबिर अली
इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात इनरवा के एसएसबी जवानों ने तस्करी के आठ मवेशियों को पकड़ने में सफल रहे 47वीं बटालियन के इनरवा मे तैनात इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी गस्त पर थी। उसी दौरान पिलर संख्या 420 के समीप छठीया घाट से मवेशियों का झुंड आते दिखाई दिया। तब तक तस्करो कि नजर एसएसबी जवानों पर पड़ी। एसएसबी जवानों को देखते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे एसएसबी जवानों ने आठ मवेशियों को जप्त कर लिया। उन्होंने बताया कि जप्त मवेशियों की कीमत 64500 रुपये आंकी गई है, तथा अग्रतर कार्रवाई के लिए इनरवा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं इनरवा थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि एसएसबी जवानों के आवेदन पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए मवेशियों को नजदीकी पशु फाटक के हवाले कर दिया गया