संवाददाता साबिर अली
लौरिया | प्रखंड क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बसवरिया मुसहर टोली गांव में रविवार के दोपहर में लौरिया पुलिस ने देशी चुलाई शराब बेचने वाले रामबाबु कुमार पिता महेश मांझी को दस लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही देशी चुलाई शराब पी रहे मरहिया वृत्ति टोला के मुसलिम मियाँ के पुत्र भारती मियाँ को भी गिरफ्तार की है। इस बावत लौरिया थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बसवरिया मुसहर टोली गाँव में शराब का कारोबार हो रहा है। जहाँ पर छापेमारी कर शराब बिक्रेता रामबाबु कुमार तथा शराब पीने आए भारती मियाँ को गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार किए गए दोनो अभियुक्त को सोमवार के दिन जले भेज दिया गया।