संवाददाता साबिर अली
बैरिया प्रखंड स्थित किसान भवन में सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का बैठक संपन्न हुआ। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी धनरंजन कुशवाहा कहा कि सांसद डॉ. संजय जयसवाल के द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए सांसद खेल स्पर्धा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।आर्थिक तंगी में दम तोड़ती खेल प्रतिभाओं को अब सांसद खेल स्पर्धा योजना का बड़ा सहारा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र का दौड़, कबड्डी रस्सी खिच भाला फेंक और एथलीट के खिलाड़ियों का चयन प्रखंड स्तर पर ही सांसद खेल स्पर्धा प्रतियोगिताओं के जरिए होगा। वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरिहर साह ने कहा कि कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 40 सदस्यी एक समिति का गठन कर बैठक की गई। बैठक में खेलों के सफल आयोजन के लिए सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैरिया प्रखंड में सांसद संजय जयसवाल एवं पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद के उपस्थिति में 12 मार्च को खेल कार्यक्रम संपन्न होगा। मौके पर सुदर्शन मिश्रा मण्डल अध्यक्ष बैरिया उतरी, हरिहर साह मंडल अध्यक्ष बैरिया, शैलेन्द्र सिंह, अवध किशोर सिंह महामंत्री बैरिया, अभिषेक सिंह, श्रवण गुप्ता, राजन पासवान राकेश चौधरी, रवि दुबे संदीप कुमार मदन साह उपेन्द्र भारती कामेश्वर कुमार आदि बैठक में शामिल