संवाददाता: साबिर अली
नॉर्थ ईस्ट रेलवे जोन ने गोरखपुर से नरकटियागंज के बीच दो जोड़ी पैसेंजर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 8 फरवरी से प्रतिदिन चलेगी। बताते चलें कि इस रूट पर पहले 8 जोड़ी ट्रेनें चला करती थी। लेकिन धीरे-धीरे इन ट्रेनों को बंद कर दिया गया। वहीं करोना के समय सभी ट्रेनें बंद हो गई। इन 8 जोड़ी ट्रेनों में मात्र 1 जोड़ी ट्रेन का परिचालन हो रहा था। ऐसे में 8 फरवरी से 2 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन को लेकर लोगों में खुशी है।
बताते चलें कि बगहा, रामनगर, भैरोगंज, खैरपोखार स्टेशन के पास के लोगों के लिए गोरखपुर का मार्केट सबसे सस्ता मार्केट होता है। ऐसे में रेलवे ने इन यात्रियों को सुविधा का ध्यान में रखते हुए नरकटियागंज से गोरखपुर के लिए जो ट्रेन रखी है वह काफी सुविधाजनक है। स्टेशनों पर लोग ट्रेन पकड़ेंगे और सुबह सुबह गोरखपुर पहुंच जाएंगे। पूरे दिन काम करने के बाद पुनः शाम को ट्रेन मिलेगी जो रात को इन स्टेशनों पर पहुंचा देगी। इन ट्रेनों के चलने से व्यवसायी व मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
यह ट्रेन चलेंगी प्रतिदिन
1.गाड़ी संख्या-05450 गोरखपुर -नरकटियागंज के बीच प्रतिदिन 8 फरवरी से गोरखपुर से शाम 18:05 में प्रस्थान कर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए नरकटियागंज 22:37 बजे पहुचेगी।
2.गाड़ी संख्या-05449 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर प्रतिदिन 8 फरवरी से नरकटियागंज से रात्रि के 23:35 में प्रस्थान कर सभी स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह के 5:55 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।