संवाददाता: साबिर अली
बगहा में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा इलाज के लिए पहले अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां अनुमंडल अस्पताल के द्वारा बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया। वृद्धि की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद घायल ब्रिज को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया गया गोरखपुर में इलाज के क्रम में वृद्ध की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम नगर के शास्त्री नगर चौकी पर घटी।
मिली जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर पोखरा टोला निवासी गोरख शर्मा (उम्र 55 वर्ष) जो नगर के एक दुकान में सेल्समैन का कार्य करते थे। शुक्रवार की शाम अपने घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान शास्त्री नगर चौक के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर सड़क के किनारे पड़े रहे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों के द्वारा उनकी खोजबीन किया गया।
खोजबीन के क्रम में गोरख शर्मा गंभीर स्थिति में सड़क के किनारे पाए गए। ऐसे में परिजनों के द्वारा इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन गंभीर बनी हुई थी कर दिया गया परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
बारिश में घंटों पड़े रहे मृतक
दुकान से लौटने के क्रम में जब मृतक गोरख शर्मा का हादसा हुआ उस समय भारी बारिश पढ़ रही थी। घायल होने के कारण अचेत अवस्था में सड़क के किनारे घंटे पड़े रहे। जिसके वजह से उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। जिसके वजह से उनकी मौत हो गई।