संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जिसमे जमीन सर्वे तथा रैयतों के साक्ष्य के आधार पर उसका स्वामित्व निर्धारण करना मुख्य उद्देश्य है। जिसमे लौरिया प्रखंड के पहला पंचायत लाकड़ सिसई पंचायत है, जिसमे रैयतों के बीच लैंड पार्सल मैप का वितरण बृहस्पतिवार को किया गया। वही लौरिया अंचल के थाना नंबर 415 राजस्व ग्राम सिसई पंचायत के नन्हकार में बृहस्पतिवार को खानापूर्ति पर्चा (लैंड पार्सल मैप) एवं दावा आपत्ति पर्चा वितरण किया गया। इधर विशेष सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी आशुतोष राज ने बताया कि लौरिया अंचल का यह प्रथम गांव लाकड़ सिसई पंचायत के नन्हकार गांव है जहाँ खाना पूर्ति पर्चा (लैंड पार्सल मैप) का वितरण किया गया है। साथ ही सभी रैयतों से उन्होंने अपील भी किया है,की जिस भी ब्यक्ति को एलएमपी में किसी तरह की त्रुटि होती है, तो उसका दावा आपत्ति पंद्रह दिनों के अंदर प्रपत्र आठ के माध्यम से दायर कर सकते हैं। मौके पर विशेष सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी आशुतोष राज,विशेष सर्वे कानूनगो अभिषेक कुमार, विशेष सर्वे लिपिक पवन कुमार गुप्ता, विशेष सर्वे अमीन सूचित कुमार व नीरज कुमार उपस्थित रहे। जबकि रैयतों में श्रीनिवास पांडेय, हरिवंश तिवारी, फिरोज मियां, रंजीत कुमार,बीर बहादुर महतो, शोभा देवी, झलई देवी, विजयकांत दुबे, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।