संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | थानाक्षेत्र में लौरिया पुलिस शराब के विरुद्ध लगातार रेड छापामारी कर रही है। जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है। वही इसी क्रम में गुरुवार की रात्रि क्षेत्र के सिरकहियां धांगड टोली में रेड छापामारी के क्रम में इसी गांव के विदेशी धांगड़ उर्फ विदेशी कुमार पिता स्वर्गीय प्रभु धांगड़ को तीन लीटर देसी चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। जिसे गिरफ्तार कर शुक्रवार जेल भेज दिया गया ।जिसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष सियाराम सिंह ने बताया कि गस्ति दल को मिली सूचना पर उक्त विदेशी धांगड़ को शराब का विक्रय करते पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। विदित हो कि वर्ष 2016 से पूरे सूबे में शराब का सेवन, भंडारण,उसका विपणन करना एक संगेय अपराध है। जिसके लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में है ।