सुगौली: संवाददाता
सुगौली,पू.च:विकास की नई रुप रेखा तैयार करने के लिए क्षेत्र भ्रमण कर रहे जीप अध्यक्ष ममता राय के प्रतिनिधि ई.शशि भूषण सिंह उर्फ गप्पू राय सुगौली जिला परिषद डाक बंगला व नवनिर्मित दुकानों का जायजा ले नगर स्थित अकलियत राजद प्रदेश उपाध्यक्ष रेयाजुल हक मुन्ना के आवास पर बैठक की।जहां उनका स्वागत किया गया।श्री राय ने बताया विकास की नई रुप रेखा तैयार करने के लिए लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है।क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। हमारे सभी निर्मित योजनाओं से व्यक्ति विशेष को नहीं आम जनों को लाभ पहुंचेगा। जिले के सभी जिला परिषद क्षेत्रों में बिना भेदभाव विकास कार्य को चिन्हित कर काम शुरू किया जा रहा है।स्थानीय लोगो व जनप्रतिनिधियों ने विवाह भवन एवं मार्केट कंपलेक्स के निर्माण,दुकानों का आवंटन तथा फर्जी तरीके से आवंटित दुकानों एवं जिला परिषद के जमीन पर अतिक्रमणकारियों का दबदबा को लेकर जांच का आग्रह किया।श्री राय ने बताया की पिछले पांच वर्षों में जितनी दुकानों का निर्माण किया गया है।उन सभी दुकानों की जांच की जाएगी। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कांग्रेस वरिष्ठ नेता मुमताज अहमद ने बताया पिछले 5 वर्षों में जो विकास को गति नहीं मिल पाई वह गति अब मिलेगी।गांधी का सपना 'गांव का विकास' को निश्चित रूप से पूरा करने की कोशिश होगी। राजद प्रदेश महासचिव इनामुल हक ने आम जनों व जनप्रतिनिधियों का समस्याओं को श्री राय से अवगत कराया।मौके ई.एकरामुल हक़ उर्फ गुड्डू,राकेश कुमार झा समेत अन्य कई मौजूद रहे।