संवाददाता: साबिर अली
मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उप विजेता टीम को शील्ड एवं नगद देकर किया पुरस्कृत।
लौरिया | प्रखंड के कटैया पंचायत में क्रिकेट का फाइनल मैच मैनाटांड
एवं लौरिया के बीच खेला गया।
रोमांचक मुकाबले में मैनाटांड की टीम ने लौरिया की टीम को 6 रनों से हराकर शील्ड पर किया कब्जा। टॉस जीतकर मैनाटांड के कप्तान चन्दु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 24 ओभर 1 गेंद में 226 रन का लक्ष्य दिया। ज़बाब में लौरिया की टीम ने 24 ओभर में 220 रन का पीछा करते हुए ऑल आउट हो गए।
मैच में मैनाटांड के चन्दु ने 60 गेंदों में 145 रन बनाए जो टूर्नामेंट का शानदार स्कोर रहा ।चन्दु को मैन आफ द मैच तथा मैंन आफ द सीरीज भी दिया गया। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी व एचपीसीएल के महा प्रबंधक अजय पवार ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया।
प्रखंड प्रमुख खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की आज हारने वाला ही कल जीतता है।दोनों ही टीमों का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने खेल पर विस्तार से प्रकाश डाला,तथा आयोजक सहित सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। महाप्रबंधक अजय पवार ने कहा की क्रिकेट जनप्रिय खेल है यह हर जगह खेला जाता है।टुरनामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तथा अच्छे प्रदर्शन हेतु खिलाड़ियों को चुस्त व दुरुस्त रखने तथा सभी को अनुशासन में रहने की सीख देता है। वहीं अतिथियों ने आयोजकों को हर संभव सहयोग देने की बात कही।
मौके पर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विनोद शर्मा, बसवरिया पराउटोला पंचायत के मुखिया शैलेश पासवान, टुनटुन राव, सहित आयोजक रविराज, चुन्नू खान, नासीम, आलम, गुड्डू सिंह, व विजय यादव का सराहनीय योगदान रहा।