संवाददाता: साबिर अली
बच्चे पढ़ेंगे समाज बढ़ेगा।शिक्षीत समाज के निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका।मुखिया कन्हैया कुशवाहा।
सिसवनिया पंचायत के मुखिया ने शिक्षको के साथ किया बैठक।
लौरिया | सिसवनिया पंचायत में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने हेतु मुखिया ने सभी शिक्षकों को एकसाथ रहकर बच्चों को शिक्षा देने की अपील की।
प्रखंड के सिसवनीया पंचायत के मुखिया सह जदयू प्रखंड अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा ने पंचायत के सभी विद्यालय के प्रधान शिक्षको के साथ रविवार बैठक की, मौके पर उन्होंने सभी प्रधान शिक्षकों से आग्रह किया कि आपने आज तक क्या किया उससे हमे कोई मतलब नही है। लेकिन अब शिक्षक व छात्रों की उपस्थिति के साथ आप गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर भी ध्यान देने का कष्ट करे। आपको इस काम में अगर मेरे सहयोग की आवश्यकता हो तो मुझे बतावे मै आपके सहयोग में हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से पंचायत को आदर्श पंचायत बनाने में सहयोग की अपेक्षा की, इधर प्रधान शिक्षक मंशी पासवान ने अपने विद्यालय में बांउन्ड्री नही होने से होने वाली समस्या से मुखिया को अवगत कराया, तो शेखटोली के प्रधान शिक्षक भरत बैठा ने विद्यालय के रास्ते पर कीचड की बात बतायी |मौके पर शिक्षको में सिंधु कुमार ,कैफयातुल्लाह, हीरालाल पासवान, राजु कुमार, उदय शुक्ल, दिनेश कुमार शर्मा,आदि उपस्थित थे |