संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | प्रखंड के सभी केन्द्रों पर महापरीक्षा शांति पूर्ण संपन्न हुआ। इस बात की जानकारी के आर पी श्याम कुमार व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र पंडित ने दिया तथा बताया की प्रखंड में आठ सौ साठ के लक्ष्य में आठ सौ तीस परीक्षार्थी शामिल हुए।
वहीं शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र पंडित ने बताया की वंचित व शिक्षा से वंचित महिलाओं को साक्षर कर मुख्य धारा में शामिल करना ही मुख्य लक्ष्य है। इस कार्य में शिक्षा सेवकों व तालीम मरकज का अहम योगदान रहा।
वहीं प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलटोलवा में ससमय परीक्षा शुरू किया गया जिसमें विद्यालय के प्रधान शिक्षिका नीता शर्मा, वार्ड सदस्य रामायण साह, शिक्षा सेवक दीपक रजक आदि उपस्थित रहे।