सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: इंटर परीक्षा के तीसरे दिन गुरुवार को नगर के दो परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुआ। प्रथम पाली chemistry व द्वितीय पाली में geography का परीक्षा हुआ।इसको लेकर नंद उच्च विद्यालय एवं पं.दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय में परीक्षा केन्द्र बनाए गए है।परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच की गई।वहीं कोरोना गाइडलाइन का पालन भी पालन किया जा रहा है। दीनदयाल बालिका उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में 499 परीक्षार्थियों में 492 उपस्थित हुए और 7 अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 449 में 437 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 12 अनुपस्थित रहे। वही नन्द उच्च विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर प्रथम पाली में 875 परीक्षार्थियों में 866 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 9 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली 593 में 589 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 4 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट सिद्धनाथ राय,राजु रंजन, राजीव कुमार मिश्रा, अब्बदुल जब्बार,प्रशिक्षु दरोगा विश्वजीत कुमार,ऐएसआई राज कुमार,एसआई दिलीप सिंह, प्रधानाध्यापक समीउल हक, धमेंद्र कुमार उपाध्याय,राम किशोर सिंह,केदार प्रसाद शिक्षक मौजूद थे।वही दोनों केन्द्रों का अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता भ्रमण करते नजर आए।