जिलाधिकारी मोतिहारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी , पूर्वी चंपारण, मोतिहारी को पत्र जारी किया गया है । जिसमें कहा गया है कि महाराजा हरेंद्र सिंह इंटर विद्यालय में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 के द्वितीय पाली में परीक्षा केंद्र पर समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षा आरंभ होने में हुए विलंब के कारण परीक्षा केंद्र पर उत्पन्न विधि व्यवस्था की गंभीर समस्याओं के कारण हुई कठिनाई के
कारणों की जांच के उपरांत पाया गया कि आपके द्वारा परीक्षा केंद्र में सीट प्लानिंग की व्यवस्था एवं आपके द्वारा उत्तर दायित्व का निर्वहन नहीं किया गया है |आपके द्वारा निर्देश का अनुपालन एवं पर्यवेक्षण सही ढंग से नहीं किए जाने के संबंध में आप अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें कि क्यों नहीं आपके विरुद्ध निलंबित कर विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने की अनुशंसा की जाए ।
