संवाददाता: साबिर अली
नरकटियागंज, साठी थाना क्षेत्र के साठी बजार के नाबालिग लड़की के साथ घटीत सामुहिक दुष्कर्म व आरोपी चन्दन कुमार की गिरफ्तारी पर माले नेता केदार राम व मुख्तार मियां ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी किया। जहां माले वरिष्ठ नेता केदार राम नाबालिग लड़की से हुई हैवानियत पर कड़ी नाराजगी ब्यकत करते हुए कहा की भाजपा-जदयू की सरकार में लागतार मासुम लड़कियों के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं परन्तु एक तरफ देश का प्रधान बेटी पढाओ और बचाओ का नारा दे रहे हैं तो दुसरी तरफ नीतीश सरकार कुशासन की डफली बजा रही है जबकी हत्या,दुष्कर्म व बलात्कार की घटनाएँ प्रति दिन प्रदेश में सामने आ रही हैं। तो यह फीर किस अधार पर बेटी पढाओ-बेटी बचाओ अभियान व कुशासन की राग भाजपा जदयु के शासन में चलाया जा रहा है। जो लोकतंत्र व संविधान को निरंतर हत्या करने पर अमादा है। वहीं माले नेता मुख्तार मियां ने प्रशासन से नाबालिग से दुष्कर्म के अन्य फरार आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने का मांग किया ताकी जनता का लोकतंत्र-संविधान व प्रशासन पर भरोसे कायम रहे नही तो हमारी पार्टी चरणबध्द आन्दोलन करेगी।