संवाददाता: साबिर अली
इनरवा में इंडो नेपाल सड़क परियोजना के तहत अतिक्रमण मुक्त करवाई के दौरान ध्वस्त ईदगाह की पुनर्स्थापना को लेकर माले विधायक वीरेंद्र गुप्ता दस फरवरी को समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पर इंसाफ मार्च निकालेंगे।इसकी घोषणा विधायक श्री गुप्ता ने सोमवार को इनरवा में आयोजित आमसभा के दौरान किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन के द्वारा जब सड़क का एलाइनमेंट 60 फीट लिया गया है। तो ईदगाह के पास क्यों 128 कर दिया गया है। प्रशासन बार-बार अपना रिपोर्ट ईदगाह के पास 128 फीट ही भेज रही है।नहर के पास साठ फीट एलाइनमेंट है।तो किस परिस्थिति में ईदगाह के पास सड़क को चौड़ी कर दी गयी। आखिर में एलाइनमेंट भगवान् के यहां से बन के आता है क्या। यहां के पदाधिकारी ही बनाते हैं एलाइनमेंट। विधायक ने कहा कि प्रशासन ही इस मुद्दे को तुल दे रहीं हैं। मिल-बैठकर कर बात करने से प्रशासन पीछे हट रहीं हैं। ईदगाह को अतिक्रमण हटाने के दौरान पूरी तरह से ध्वस्त कर देना एक समुदाय के भावनाओं से खेलना है।जो हमारा संविधान इजाजत नहीं देता है। वही ईदगाह के ध्वस्त की कार्रवाई लोगों के साथ नाइंसाफी है। विधायक ने खुले मंच से घोषणा किया कि ईदगाह की पुनर्स्थापना को लेकर माले और इंसाफ मंच के तत्वावधान में नौ फरवरी तक गांव गांव इंसाफ सभा किया जायेगा। उसके बाद दस फरवरी को कलेक्ट्रेट पर इंसाफ मार्च निकाला जायेगा।उस पर भी प्रशासन नहीं सुनती है तो आंदोलन को और धारदार बनाया जायेगा।विधायक ने कहा कि सूबे के नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय सुरक्षित नहीं है ।इसलिए इनरवा में ऐसी समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं समस्या को निष्पादन करने में प्रशासन अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। आमसभा का संचालन अंचल सचिव अच्छेलाल राम ने किया। वही आमसभा को कामरेड सुनील राव,वसी अहमद,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष दीपक राम, अख्तर इमाम, इंद्रदेव कुशवाहा, मुख्तार मियां,सीताराम राम,समसुजोहा अंसारी, सुभाष प्रसाद कुशवाहा,शेख राजा,फरमान राजा,शेख गैसुल सहित दर्जनों वक्ताओं ने आमसभा को संबोधित किया।