सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च.मंगलवार अहले सुबह से पछुआ हवा चलने से जिले व प्रखंड में सर्दी का सितम इस कदर बढ़ गया है कि घर से निकलना दुर्लभ हो रहा है.शाम होते होते पछुआ हवा चलने से कनकनी बढ़ रही है तो सुबह घने कोहरे के चादर ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.आने जाने वाले वाहन चालक एक जगह से दूसरी जगह दिखाई नहीं दे पा रहा है।जिससे दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती है। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन लगता है ठंड बनी रहेगी।ठंड ने इस कदर मानव जीवन को परेशान किया है वहीं अलाव जलाकर लोगों को सहारा लेना पड़ रहा है.जिससे ठंड से निजात मिलना अभी संभव नहीं दिख रहा है सर्दी का सितम इस कदर परेशान किया है कि सुबह जल्दी सो कर लोग नहीं उठ रहे हैं,ठंड से लोग घरो में दुबके हुए हैं।वहीं सर पर ओमीक्रोन का संक्रमण का तीसरी लहर का भी साया बढ़ता नजर आ रहा है हमें कोरोना से निजात के लिए प्रत्येक आदमी को टीका लगाना अनिवार्य है वहीं दो गज की दूरी और मास्क पहनना भी जरूरी है ताकि वायरस के फैलाव को रोका जा सके. वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ठंड इस कदर बढ़ गई है की लोग को उससे बचने की आवश्यकता है,लोग बाहर अलाव का सहारा लेकर बैठ रहे है,इस ठंड को देखते हुए संस्था हो या सरकारी विभाग के द्वारा अलाव जलाने के लिए लकड़ी की व्यवस्था चौक चौराहे पर की जाऐ जिससे आमजन लोगों को निजाद मिल सके.