सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: स्थानीय पुलिस ने दो शराब कारोबारी मामले में दर्ज कांड संख्या 393/19 व 527/21 के आरोपित नौवाडीह निवासी विंदा चौधरी का पुत्र राजेंद्र चौधरी को छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया।वही थाना कांड संख्या 527/21 के आरोपित शराब बनाने और बेचने के मामले का नामजद मेहवां निवासी विपीन सहनी का पुत्र पप्पू सहनी को छापेमारी के दौरान उसके घर से गिरफ्तार किया गया।वही दहेज कांड आरोपी माली निवासी गुलटेनी सहनी को घर से पकड़ा गया।इस बाबत थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने बताया कि सुचना के आधार पर एसआई मोहम्मद अनस ने छापेमारी कर तीनो को गिरफ्तार किया।ऐसे आरोपित लोगों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।तीनो आरोपित का कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।