सुगौली संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखंड के दो विधायलय में मंगलवार से बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा शुरू हो गई है। इंटर परीक्षा के लिए राज्यभर में 1471 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा 1 से 14 फरवरी तक आयोजित होगी।इसमे 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।परीक्षा दो शिफ्ट - सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दोपहर 1:45 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएंगी। छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले तक मिलेगा। पहली पाली के लिए 9.20 मिनट और दूसरी पाली के लिए 1.35 मिनट तक प्रवेश मिलेगा। प्रथम पाली गणित व द्वितीय पाली हिंदी की परीक्षा होना है। परीक्षा हाल में प्रवेश से पहले दो बार परीक्षार्थी की जांच की जा रही है।गाइडलाइंस नियम का पालन करते हुए परीक्षाओं में छात्र अब जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में जा रहे है और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग दे रहे हैं।शीतलहर और ठंड को मद्देनजर देखते हुए छात्रों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्रों व परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से विधार्थीयो ने परीक्षा दे रहे है। मालुम की दीनदयाल परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले 331थे, वही उपस्थित 326 विधार्थी रहे,द्वितीय पाली 543 विधार्थी उपस्थित होना था। 530 विधार्थी ही परीक्षा केंद्र में बैठे,वही नन्द उच्च विद्यालय में प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले विधार्थी 754 थे,उपस्थित 746 विधार्थी ही बैठे। द्वितीय पाली 736विधार्थी को परीक्षा देना था।वही परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थि उपस्थित 727 विधार्थी ही परीक्षा केंद्र में बैठे,वहीं परीक्षा केंद्रों पर अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता को भ्रमण करते नजर आए। परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट सिद्ध नाथ राय,राजु रंजन, प्रशिक्षु दरोगा विश्वजीत कुमार, प्रधानाध्यापक समीउल हक, धमेंद्र कुमार उपाध्याय,राम किशोर सिंह,केदार प्रसाद,अभय कुमार पाकड़, विजेता भारतीय,अमित कुमार,अजय प्रसाद श्रीवास्तव,मनोज कुमार भारतीय,कविता कुमारी इत्यादि लोग केन्द्र पर सक्रिय दिखे।