सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: प्रखण्ड के बौधा सुगांव डीह में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस स्वच्छता अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सोनेलाल बैठा ने किया।स्वच्छता अभियान के अवसर पर लोगों को जागरूक करते हुए स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा हमारे समाज मे कहावत है कि,स्वच्छता में ही भगवान का निवास होता है। इसलिए अपने आसपास गंदगी ना फैलाये।स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि अपने आसपास गन्दगी को फैलाने,खुले में शौच करने,खाने पीने वाले वस्तु को खुले स्थान में रखने, साबुन से हाथ साफ किये बिना कोई भी चीज छूने या खाने,घर के आसपास पानी का जमाव,कूूड़ा का जमााव रखने,इत्यादि से अधिक बीमारी फैलती है।उन्होंने कहा कि सड़क व सार्वजनिक स्थलों में चिप्स,बिस्किट, अगरबत्ती इत्यादि के रैपर एवं प्लास्टिक की बोतल तथा अन्य प्रकार के कचरा न फेंके तथा अपने आसपास कचरा न फैलाएं।उन्होने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों में साफ सफाई रखते हैं, उसी तरह अपने घर के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।स्वयंसेवक गुप्ता ने कहा कि आगर समाज के लोग अपने बच्चों की शिक्षा,स्वास्थ्य,सफाई पर ध्यान दे तो वे स्वास्थ्य रहेंगे और समाज मे आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा की अपने आसपास गन्दगी नही रखें, अगर कोई गंदगी फैलता है तो उसे समझाने की कोशिश करें।इस कार्यक्रम के अवसर पर दर्जनों लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इसके साथ ही स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने लोगों को बाल विवाह,बाल संरक्षण,शराब उन्मूलन,पशुपालन, पर्यावरण,लोक अदालत से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।मौके पर टेली लॉ सीएससी पैरा लीगल वोलेंटियर्स नीतू कुमारी सर्राफ अनेकों ग्रामीण मौजूद थे।