संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | प. च :- थाना क्षेत्र के बेलवा मोड गांव मे 25, वर्षीय महिला को जिदा जला कर जान से मार देने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है,की मृतिका ज्योति कुमारी की शादी साल 2018 में बेलवा मोड़ के डिशु साह पुत्र प्रमोद साह के साथ वैदिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी में सामर्थ्य के अनुसार घरवालो ने लड़की को उपहार भी दिया। पति डिशु साह बार - बार अपने पत्नी ज्योति कुमारी से अपने मायके से नकदी पांच लाख रुपये मंगाने को लेकर आए दिन प्रताड़ित करता रहता था। 22 जनवरी के मध्य रात्रि को उसका पति डिशु साह, ससुर प्रमोद साह तथा सास प्रमिला देवी ने अपने बहु ज्योति का दोनों पैर रस्सी से जबरन बांधकर जिंदा जलाकर जान से मार देने का प्रयास किया।
इस बात कि जानकारी मृतका के मायका रामनगर थाना क्षेत्र के लंगड़ा-दिउलिया निवासी पिता महेंद्र साह को लगी तो पता चला कि दहेज नही देने के कारण बेटी को मिट्टी तेल छिड़ककर जला दिया गया है,तथा जिला अस्पताल बेतिया में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वही स्थिति नाजुक लगने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रक्सौल ले जाने की बात कही। इधर चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल हमारे
यहाँ बेहतर चिकित्सक उपलब्ध नहीं है,कहकर उत्तरप्रदेश के गोरखपुर ले जाने की बात कही, जहाँ गोरखपुर इलाज के दौरान ज्योति की ज्योत बुझ गयी। मृतका अपने पीछे दो मासूमो को छोड गई है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की नाम आयुष कुमार और दूसरे का नाम सोना बाबु है,जिनमें एक की उम्र ढाई वर्ष तथा दूसरे की उम्र चार महीने की है। इस बावत थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध मे मृतका के भाई श्यामसुंदर कुमार के द्वारा अपने बहन को हत्या कर देने के विरूद्ध में आवेदन दिया है, प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बेतिया भेजा गया है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नही जायेंगे।