संवाददाता: साबिर अली
लौरिया | पश्चिम चंपारण :- समता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता इन्द्रासन बिन्द की मृत्यु लकवा मारने से बुधवार के दिन हो गई। बताया जाता हैं कि स्वर्गीय बिन्द समता पार्टी के समय से ही सक्रिय प्रखंड कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते रहे है। इनके अपने जीवन काल में समाजिक कल्याण उत्थान के लिए हमेशा प्रयत्नशील व सक्रिय रहे। जिस काम भी समाज के द्वारा इनके हांथो सौपा गया, जबतक वह कार्य सम्पन्न न हो जाय तब तकसरकार के आला अधिकारियों को चैन से रहने नही देते थे। इधर इनके असामयिक मृत्यु से पार्टी कार्यकर्ताओं तथा उनके अपने पैतृक गांव लाकड़ के ग्रामीणों में शोक की लहर ब्याप्त है। वही पार्टी के वरीय प्रखंड कार्यकर्ता तथा सिसवनिया पंचायत के वर्तमान मुखिया कन्हैया प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि इनकी मौत पार्टी कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक कल्याण उत्थान के लिए अपूरणीय क्षति है। मौके पर अंतिम यात्रा में मुखिया जहीर अंसारी, चित्रसेन कुमार द्विवेदी, राजा मुखिया, हिमांशु कुमार, राजकुमार प्रसाद, कैलाश महतो, नरेश ठाकुर, पप्पु कुमार, सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।