सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च:प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों मे वीएलई सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर,भारी संख्या में बृद्ध, विकलांग,मूकबधिर, नेत्रहीन, विधवाओं का घर घर जाकर जीवन प्रमाणीकरण किया गया।लोगों को जागरूक करते हुए वीएलई सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत बृद्ध,विकलांग, विधवा,मूकबधिर,नेत्रहीन इत्यादि पेंशनधारी हैं,उनका जीवन प्रमाणीकरण,28 फरवरी तक कराना अनिवार्य है,वरना सरकार के द्वारा उनको मिलने वाली पेंशन की राशि रुक जाएगी। वीएलई सह स्वयंसेवक अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जीवन प्रमाणीकरण निःशुल्क हैं।उन्होंने लोगों से कहा कि सरकार के द्वारा बहुत सारी सुविधा पंचायत में उपलब्ध कराई गई है,अब अनावश्यक प्रखण्ड कार्यालय की चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है,लोग जानकारी के अभाव में प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर लगाते रहे हैं।इसके साथ ही वीएलई अवधेश कुमार गुप्ता ने लोगों को न्याय विभाग द्वारा चलाई गई टेली लॉ योजना से मिलने वाली कानूनी सहायता,बाल विवाह,बाल श्रम,घरेलू हिंसा, सीनियर सिटीजन, पशुपालन,शराब उन्मूलन, भ्रूण हत्या,बाल तस्करी सहित केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी दी। मालूम हो कि वीएलई अवधेश कुमार गुप्ता,विगत दस वर्षों से स्वयंसेवक के रूप में समाज की सेवा करते आ रहे हैं,गुप्ता के प्रयास से तेजाब पीड़ित,पेंशन से वंचित बृद्ध,विकलांग,विधवा, नेत्रहीन,मूकबधिर सहित अनेक जरूरतमंद लोग, विभिन्न सरकारी योजना का लाभ उठा चुके हैं।मौके पर टेली लॉ सीएससी पैरा लीगल वोलेंटियर्स नितु कुमारी सर्राफ,पशु टिकाकर्मी रणधीर कुमार,अमजद हुसैन,प्रवीण कुमार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।