सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: गुरुवार को स्थानीय थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक।इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक अभय कुमार व अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुजा को लेकर नगर में या पंचायतो में डीजे पर पूरा प्रतिबंध रहेगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन भी आवश्यक विषय मान कर पालन करना अनिवार्य होगा।आपसी सौहार्द के बीच सरस्वती पूजा मनाने का निर्णय लिया गया।कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा व विसर्जन करने पर सहमति बनी।दोनों समुदाय की ओर से असमाजिक तत्वों पर नजर रखने व संभावित गड़बड़ी पर पुलिस को सूचना देने की बात कही गई।समितियों को घरों में भक्ति के साथ पूजा करने पर जोर दिया गया।अगर पुजा स्थलों पर डीजे का उपयोग किया गया तो उसके संचालक पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई भी की जाऐगी।इस बाबत अंचलाधिकारी धमेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पुजा को लेकर विशेष ध्यान रखना है,कही असमाजिक तत्वों द्वारा कोई भी हरकत ना की जाए।वही पुलिस निरीक्षक अभय कुमार ने बताया कि पुजा को लेकर असमाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर बनी रहेंगी।कोई भी हरकत कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा!इस बैठक में नगर मुख्य पार्षद गोदावरी देवी,उप मुख्य पार्षद श्याम शर्मा, मुखिया संघ अध्यक्ष सोना लाल सहनी, भाजपा क्षेत्रीय प्रभारी विकास कुमार शर्मा, जोगेंदर पुरी, रमेश राम, बच्चु जी, मोहम्मद शाबीर, सरपंच जयप्रकाश यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।