सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: गुरुवार को प्रखंड सभागार में ताड़ी टैंपर के सर्वे व एक दिवसीय कार्यशाला की बैठक की गई।इसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज रजक ने की।इस बैठक में मुख्य बातों पर ध्यान आकर्षित किया गया जैसे पंचायतों में जीविका,विकास मित्र,और चौकीदार को ताड़ी टैंपर का इन सभी को सर्वे करना है,किसी परिवार के लोग इस चीजों से जुड़े हैं की नही यह भी सर्वे करना है। सरकार पालन करने के लिए योजना बना रही है।इसका मोनेटरीग प्रखंड विकास पदाधिकारी को अध्यक्ष,थाना प्रभारी,बाल विकास परियोजना सीडीपीओ को सदस्य,प्रखंड परियोजना प्रबंधन जीविका को सदस्य,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को सदस्य बनाया गया है।इस बैठक में जीविका बीपीएम अमर ज्योति मिश्रा,अंशु पांडे, अनिल कुमार,दुर्गेश कुमार, विनोद कुमार,सुनील कुमार, प्रियंका कुमारी, नितेश कुमार एवं सभी पर्यवेक्षक जीविका सीआरपी व विकास मित्र उपस्थित रहे!