सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वितीय चरण की बैठक फुलवरिया व उत्तरी सुगांव गावो मे की गई।इस बैठक में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन चयनित पंचायत फुलवरिया उत्तरी सुगांव को किया गया। बैठक में कार योजना को तैयार करने की बात कही गई।वही कचरा ढोने के लिए स्वच्छता मित्र इ रेक्सा चलाने वालों का नामो को प्रस्तावित किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता फुलवरिया मुखिया अवधेश प्रसाद गुप्ता ने की वही उत्तरी सुगांव गांव में पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई।इस बैठक में प्रखंड समन्वयक राम विनय प्रसाद,पंचायत सचिव प्रभु शरण प्रसाद,मुखिया रंजीत झा,एवं वार्ड सदस्य लोग मौजूद रहे!