सुगौली: संवाददाता अमरुल आलम खान
सुगौली,पू.च: दिल्ली से युवक का शव गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा छा गया और कोहराम मच गया।प्रखंड के फुलवरिया निवासी जोखू का पुत्र संतोष किसी फैक्ट्री में काम करता था।जहां उसकी मौत हो गई। खबर सुनते ही पूरे परिवार के लोग रोने लगे। ये भगवान ई का कइल, ई पापी मार देलख। हमनी के छोड़ के कहां चल गइली हो राम,अब हमनी के कइसे रहेम सन। रोते रोते परिजन बेहोश हो जा रहे थे।लोग समझा रहे थे,लेकिन युवक की मौत ने पूरे परिवार पर दुःख का पहाड़ बनकर टूट पड़ा था। जैसे ही परिजनों को होश आता वे छाती पीट पीटकर शव से लिपटकर रोने लगते थे। मृतक केपरिजनों का रोते रोते बुरा हो गया था। लोग लाख समझा रहे थे,मगर सभी पीड़ित परिजन गम व पीड़ा से पागल जैसा हो गए थे। घर के आसपास या गांव का कोई भी व्यक्ति एक झलक देखने के लिए आता था वह अपने आंखों में आंसू को रोक नहीं पता था। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था।चारो तरफ इस घटना को लेकर लोग व्यथित हो गए थे। मृतक को परिवार के लोग उसे बहुत चाहते थे। देखते देखते इस हंसते खेलते परिवार में दुःख का पहाड़ टूट पड़ा। पीड़ित परिवार को कई लोगो ने संतावना दी।