बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी युनियन लौरिया इकाई द्वारा किया गया धरना प्रदर्शन।
संवाददाता: साबिर अल्ली
कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।
लौरिया | बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन लौरिया इकाई द्वारा परियोजना कार्यालय के समक्ष राज्य इकाई के दिशा निर्देश के आलोक में एवं निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप धरना श्रीमती नीलम देवी की अध्यक्षता में किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान प्रखंड अध्यक्ष कुमारी सुधा ने बताया की आंगनबाड़ी सेविकाओं का बकाया मानदेय नहीं मिलने से बहुत सा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं मकान भाड़ा, गोद भराई, अन्नप्राशन का भी राशि नहीं मिल रहा है। मोबाइल रिचार्ज तथा कंटीजेंसी सामग्री खराब मोबाइल के अलावा सेंटर पर बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है। विभाग द्वारा उदासीनता बरती जा रही है। वहीं संबोधित करने वाले वक्ताओं में कोषाध्यक्ष विभा देवी के अलावे प्रखंड संरक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित सेविका सुंदरम देवी, सरिता देवी, धरमरन देवी, सीमा देवी, रंजना देवी, सबिता देवी बबिता देवी, विनय श्रीवास्तव, सोनु कुमार, नाहिया फातमा, अप्पी देवी सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित रहे।