सुगौली, संवाददाता
मोतिहारी, पू.च.भारत के सबसे बड़े सीमेंट कंपनी MP बीरला गुरुप के नये सेल्स आंफिस का मोतिहारी न्यू गोपालपुर में हुआ शुभारंभ। कंपनी के नये सेल्स प्रमोटर चंपारण डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रोपराइटर अशोक कुमार ने बताया कि भारत के सबसे बड़ी सिमेन्ट कंपनी एमपी बीरला गुरुप का मोतिहारी में आने से यहां के लोगों को सही मूल्य में बेहतरीन क्वालिटी का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कंपनी के vice president sales and marketing जयशंकर कुमार एवं कंपनी के ब्रांच हेड अजित पांडे ने कंपनी के नये सेल्स प्रमोटर चंपारण डिस्ट्रीब्यूटर्स को बहुत बहुत बधाई एवं मंगल शुभ कामना भी दिये तथा बताया कि चंपारण में इनके आने से कंपनी को और भी काफी मजबूती मिलेगी तथा चंपारण के हर निर्माण की बुनियाद बिरला सीमेंट से होगा जिससे हर निर्माण को मजबूती तथा बेहतरीन क्वालिटी का लाभ मिलेगा। वहीं मौके पर कंपनी के बिहार हेड जयशंकर प्रसाद के कर कमलो से पौधा रोपण भी किया गया। इस अवसर कंपनी के तकनीकी मैनेजर चंदन कुमार,कंपनी ब्रांडिंग पदाधिकारी कुमार सौरभ,तकनीकी पदाधिकारी वरुण झा सहीत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।