सुगौली, संवाददाता
सुगौली,पू.च:विभिन्न स्थानों पर ई श्रम कार्ड पंजीकरण में तेजी लाने व ई श्रम कार्ड के सम्बंध में लाभार्थियों के मोबाईल पर,वर्तमान पता अपडेट करने संबंधित आ रहे मैसेज को लेकर वीएलई सह सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।लोगों को जागरूक करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अवधेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जो भी श्रमिक अपना ई श्रम कार्ड पंजीकरण कराने के बाद,अपना कार्य स्थल बदल कर अन्य स्थानों पर मजदूरी करने के लिए चले गए हैं, उनको वर्तमान पता अपडेट कराना है।लेकिन जो लोग अपना कार्य स्थल नही बदले हैं,उनको पता अपडेट कराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों को ई श्रम कार्ड से मिलने वाली लाभ की जानकारी देते हुए वीएलई गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,केंद्रीय श्रम मंत्री व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिये चलाई जा रही महत्वकांक्षी योजना ई श्रम कार्ड काफी लाभदायक है।उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगार जैसे गाय, भैस चराने वाले किसान पशुपालक,दूध बेचने वाले किसान,पत्थर तोड़ने वाले, फल सब्जी बेचने वाले,गहना बनाने वाले,प्रिंटिंग प्रेस का कार्य करने वाले,खेतिहर मजदूर,मकान निर्माण कार्य, बढ़ई गिरी,लोहारी कार्य,नाइ का कार्य,मिट्टी बर्तन बनाने का कार्य,साईकिल मोटरसाइकिल मेकेनिक, सामाजिक कार्य,बस ट्रक टेम्पू चालक कंडक्टर, टयूशन टीचर्स,आंगन बाड़ी सेविका, सहायिका,आशा कार्यकर्ता, प्रेस रिपोर्टर सहित अन्य कार्य करने वाले मजदूर,किसी भी सीएससी केंद्र से निःशुल्क श्रमिक पंजीकरण कराकर मजदूर कार्ड बनवाकर दो लाख का दुर्घटना बीमा सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सकते हैं।वीएलई गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के द्वारा श्रमिकों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं, लोग जागरूकता के अभाव में बहुत सारी योजना का लाभ उठाने से वंचित हो जाते हैं।उन्होंने कहा कि कोई भी श्रमिक इसका निःशुल्क लाभ उठा सकते हैं।साथ ही उन्होंने टेली लॉ योजना,किसान सम्मान योजना,किसान मानधन योजना,पशुपालन, राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलने वाले लाभ के प्रति लोगों को जागरूक किया।