सुगौली, संवाददाता
सुगौली,पू.च: नप के मुख्य बाजार निवासी विजय कुमार सर्राफ व बबिता देवी की पुत्री कुमारी प्रिया रंजन ने यू जी सी नेट में जीआरएफ में उतीर्ण होकर पूरे प्रखंड का नाम रौशन किया है।प्रिया रंजन ने प्राथमिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर सुगौली में की और मैट्रिक प्रथम श्रेणी से उतीर्ण हुई।इंटर एस पीएन कालेज से स्नातक उगम पांडेय कॉलेज और स्नातकोत्तर मुंशी सिंह महाविद्यालय से की। बचपन से ही प्रिया मेधावी छात्रा थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता,पिता,गुरुजन व परिजनों को दी है।उनके सफलता पर सुरेश कुमार मोदी,संतोष देवी,उपप्रमुख बबिता देवी,डॉ.सुधीर कुमार,अशोक कुमार सर्राफ,अशोक सोनी, विकास शर्मा,मुखिया रंजीत झा,पंसस अखिलेश झा,सरपंच दिवाकर मिश्र,रूपेश श्रीवास्तव,म0 शानी,नवीन कुमार सहित कई शामिल थे।