संवाददाता: साबिर अली
पुलिस और आम लोगों में मधुर संबंध स्थापित करने की पहल पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस आयोजित किया गया है।जिसके सफलता को लेकर बेवकास्ट के माध्यम से प्रधान सचिव अमिर सुबहानी ,डीजीपी संजीव कुमार सिंघल सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस अंचल कार्यालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को संबोधित किया। अधिकारियों ने कहा है कि बिहार पुलिस हर मायने में अपने आप में गरिमा रखता है।जिसे हम सभी को हमेशा बनाये रखना है। पुलिस सप्ताह दिवस का मतलब है कि पुलिस और पब्लिक के बीच नज़दीक स्थापित करना।पुलिस और आम लोगों में मधुर संबंध स्थापित करने की पहल पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके लिए 22 फरवरी से 27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह दिवस आयोजित किया गया है। इसके साथ ही अलग-अलग स्कूलों में पेटिंग, क्विज और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजित किया जायेगा। नशामुक्ति अभियान के सफलता को लेकर लोगों को जागरुक किया जायेगा। वही शराबबंदी कानून का अक्षरशः पालन करने पर भी जोर दिया जायेगा। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र माधव ने बताया कि इसका उद्धेश्य पुलिस और जनता के बीच नजदीकी स्थापित करना है। पुलिस सप्ताह के मौके पर लोगों को बताया जायेगा कि पुलिस हमेशा उनके लिए है। मौके पर सअनि परवेज आलम सहित तमाम पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहें।