सुगौली, संवाददाता
सुगौली,पू.च:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 63 वी अधिवेशन में सर्वसम्मति से मोतिहारी पूर्वी चंपारण का जिला संयोजक प्रशांत सराफ को बनाया गया,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व की सबसे बड़ी छात्र संगठन है।इसका मूल मंत्र ज्ञान,शील,एकता है। छात्रों में शैक्षिक विकास के अलावा,समसामयिक विषयों पर चर्चा,राष्ट्र पुण निर्माण, सामाजिक कार्य करना, रचनात्मक कार्य करना इत्यादि है। संयोजक बनने पर पहली प्राथमिकता भारत नेपाल की ऐतिहासिक संधि भूमि सुगौली में सरकारी स्नातक महाविद्यालय निर्माण कराने पर बल देना, स्नातकोत्तर की परीक्षा विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर ना होकर मोतिहारी और बेतिया में कराना।विश्वविद्यालय का एक्सटेंशन सेंटर बेतिया में स्थापित कराना महाविद्यालय से शैक्षणिक अराजकता दूर करना इत्यादि प्रमुख कार्य है। इस दौरान अन्य दायित्व की घोषणा हुई जो क्रम से इस प्रकार है डॉक्टर अंजनी श्रीवास्तव प्रांत उपाध्यक्ष,डॉ पंकज सिन्हा बिहार विश्वविद्यालय प्रमुख,डॉ अमित कश्यप जिला प्रमुख, रविकांत पांडे विभाग सह संयोजक,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ श्याम नंदन, मानसी जयसवाल,श्वेता सिंह, सूरज कुमार,अंकित,किशन श्रीवास्तव,एस एफ डी प्रमुख अभिषेक आर्यन,गौरव चंद्रवंशी,एस एफ एस प्रमुख, रवि रंजन पांडे,जिला सोशल मीडिया प्रमुख,मनीष पटेल, जिला प्रचार प्रमुख इत्यादि को बनाया गया!सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी।