संवाददाता: साबिर अल्ली
सेमरा थाना क्षेत्र के बिनवालिया के समीप हरहा नदी में एक अज्ञात महिला की शव को बरामद किया गया है। महिला के शरीर से काटकर सिर को अलग कर दिया गया है। संभावना जताई जा रही है निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है और साक्ष्य को छुपाने के लिए सिर को गर्दन से अलग कर दिया गया है। इतना ही नहीं महिला का दाया हाथ भी काट दिया गया है। सूचना के बाद सेमरा थाना की पुलिस ने पहुंचकर महिला के शव को बरामद कर लिया है और पहचान कराने के लिए अन्य थाने की पुलिस से भी सहयोग किया जा रहा है । बगहा पुलिस जिले में 15 दिनों के अंदर सिर कटी शव मिलने के यह दूसरी वारदात है । पुलिस दोनों शव के कनेक्शन पर भी काम कर रही है। सेमरा थाना अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
9 फरवरी को मिला क सिर कटा युवक का शव
लौकरिया थाना क्षेत्र के भुवरहवा माइनर दोन कैनाल नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली थी। लेकिन अब तक उस युवक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के जेब से तेल सहित छोटी सीसी व एक प्लास्टिक में रखी मिट्टी मिला था। लगातार सिर कटे शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी एक गति को नहीं सुलझा पाई थी तब तक यह दूसरा मामला पुलिस के सामने आ गया।